बागेश्वर-बागेश्वर मे युवाओं द्वारा मिशन उम्मीद के तहत दो दिनों से बागेश्वर के बानरी,नदीगांव,बिलौना क्षेत्र में टीम-जनता की आवाज व्लॉग (यूट्यूब चैनल) के संपादक पंकज कुमार के नेतृत्व मे लोगो से डोनेशन एकट्टा कर के जरूरतमंद लोगो तक राशन पहुंचाने की मुहीम शुरू की गयी है और युवाओं द्वारा लोगो को कोरोना महामारी से बचने के लिए तमाम दिशा-निर्देशों के पालन करने की अपील की गयी है।उन्होंने बिना डरे और किसी अफवाह मे न आ कर वैक्सीन लगवाने की भी अपील जनता से की है।इस कार्य में सौरभ विश्वकर्मा, रोहित खोलिया,मुन्ना कुमार और प्रीती भंडारी उपस्थित रहे।