अल्मोड़ा-अल्मोड़ा पुलिस महकमे में प्रशासनिक दृष्टि से निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी तबादला सूची के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक नागेंद्र हेम चंद्र पंत को पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा तथा निरीक्षक राजीव उप्रेती को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ एवं सूचना सेल, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा भेजा गया है। उपनिरीक्षक रमेश बोरा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय कोतवाली अल्मोड़ा से थानाध्यक्ष धौलछीना बनाया गया है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार को प्रभारी चौकी बेस से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीखेत तथा उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मजखाली, कोतवाली रानीखेत की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अनिल जोशी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक कपिल कंबोज को पुलिस लाइन से साइबर सेल, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा तथा उपनिरीक्षक नवीन चंद्र सुयाल को पुलिस लाइन से कोतवाली द्वाराहाट भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक बीना पपोला को पुलिस लाइन से महिला कोतवाली अल्मोड़ा, महिला उपनिरीक्षक नेहा ध्यानी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मिस्कोट, कोतवाली रानीखेत तथा महिला उपनिरीक्षक प्रीति को पुलिस लाइन से थाना दन्या में तैनाती दी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक भगवान सिंह को भी पुलिस लाइन से थाना भतरौंजखान स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग ने इन तबादलों को प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से किया है।👆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *