जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के मंडल दन्या के ग्रामीण क्षेत्रों ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु प्रमुख धौलादेवी श्रीमती नेहा बिष्ट का आभार जताया।प्रमुख क्षेत्र पंचायत श्रीमती नेहा बिष्ट द्वारा संपूर्ण ब्लॉक में सैनिटाइजेशन कराया व मास्क वितरण किए।सैनिटाइजेशन कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आज धौलादेवी ब्लॉक,स्वास्थ केंद्र धौलादेवी,क्वैराली बैंड,सोनासिलिंग, चापड़ बैंड,थाना दन्या,चलमडीगाडा, तल्ली चलमडीगाडा,पेट्रोल पम्प दन्या, दन्या मैन बाजारों व लोगों के घर-घर जाकर सेनिटाइजर कर कोरोना की भयावकता को देखते हुए ग्रामीण जनता से घरों में रहने व मास्क सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने को कहां।वही जनता से अपील की गयी कि आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकलें।उनके साथ में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणेश भैसोड़ा,ग्राम प्रधान चौसाला सौरभ गुरुरानी,सोशल मीडिया प्रभारी दन्या मंडल गौरव नैनवाल,ग्राम प्रधान रबि गोस्वामी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह भैसोड़ा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश पंत,देश दीपक पंत,संजू दरमवाल,हरीश मलारा,पूरन सिंह बिष्ट,महेश राम,गोविंद राम,सुन्दर राम,कल्याण सिंह,नारायण कोहली आदि लोग मौजूद रहे।