अल्मोड़ा-रविवार को भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत एवं नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लाला बाजार एवं नंदा देवी क्षेत्र में मास्क वितरण किया गया और माइक अलाउंस के जरिए बाजार में 2 गज दूरी मास्क है जरूरी से सब को अवगत कराने का प्रयास किया गया।इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत ने अल्मोड़ा महिला मोर्चा को 1500 मास्क प्रदान किए तथा रक्तदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरानी,अल्मोड़ा कोविडप्रभारी श्रीमती विमला रावत,महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला बोरा,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता भट्ट,प्रेमा मेर, मीना नेगी,दीपा बिष्ट,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तथा बताया गया कि आज जिला अस्पताल अल्मोड़ा में नए ऑक्सीजन सिलेंडर उत्तराखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा चुके हैं।