अल्मोड़ा-एनटीडी मैदान में आयोजित रात्रिकालीन एनटीडी प्रीमियर लीग के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में नंदा देवी वार्ड के नगर निगम पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया तथा दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया।सेमीफाइनल मुकाबला अल्मोड़ा वॉरियर्स एंव कसार वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर कसार वॉरियर्स ने पहले खेलते हुए 10 ओवर मे 122 रन का विशाल स्कोर बनाया,लक्ष्य का पिछे करते हुए अल्मोड़ा वॉरियर्स 48 रन पर सिमट गयी,खिलाड़ियों द्वारा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन,टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने आयोजकों द्वारा युवाओं के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।मैच के दौरान आयोजककर्ता पूर्व सभासद सौरभ वर्मा,पंकज कांडपाल,गिरीश धवन,आबेद अली,भुवन तिवारी,सोनू मटियानी,दीवान गौनी,ललित बिष्ट,रोहित भट्ट,रक्षित,नितिन गुप्ता,कुनाल शैली,करन शैली व संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।खिलाड़ियों और दर्शकों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *