जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा में सेवा ही संगठन कार्यक्रम व केन्द्र की मोदी की सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के तहत जागेश्वर विधान सभा के अंतर्गत मानिआगर,जागेश्वर,अंडोली आदि गावों में असहाय लोगों को खाद्य सामग्री व स्थानीय जनता को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किये गये। जनता को सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों व कोरोना महामारी में जनता को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भा ज पा नेता सुभाष पान्डे ने दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक बी जे पी नेता और पूर्व विधायक प्रत्यासी सुभाष पांडे,जिला मंत्री नरेंद्र आगरी,योगेश भट्ट सहित दर्जनो लोग,हरीश भट्ट मंडल महामंत्री केसर सिंह अनु मोर्चा मंडल अध्यक्ष महिपाल,प्रधान भुवन जोशी,प्रधान जागेश्वर महेश सनवाल, हरीश नाथ,गिरीश भट्ट,विजय कुमार वीरेंद्र प्रसाद सहित जगदीश कांत आदि उपस्थित रहे।।