अल्मोड़ा-नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के मल्ला जोशीखोला स्थित भवन में आज एक सांप घुस आया।सांप के घर में दिखने से वहां हड़कंप मच गया।आनन फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी।वन विभाग से भुवन लाल और विक्की मौके पर पहुंचे।वहीं नगरपालिका से रूप सिंह,रविन्द्र कुमार,संजय रौतेला भी मौके पर पहुंचे।लेकिन इन्हें सांप को पकड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।सभाषद अमित साह मोनू और अर्जुन बिष्ट भी मौके पर पहुंचे।करीब दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा जा सका और सभी ने राहत की सांस ली।नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने सभी से अपील की है कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और सांपों का निकलना अक्सर देखा जा रहा है।ऐसे में चौकन्ने रहे और घर में सांप दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।