

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा के मुए-थाई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 8 कांस्य पदक जीतकर खेल विभाग तथा जनपद अल्मोड़ा का गौरव बढ़ाया।खेल विभाग के मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में मुए-थाई के कुल 12 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।सभी खिलाड़ियों ने अनुशासित,उत्कृष्ट एवं शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए।पदक विजेताओं में कनिका सिजवाली ने स्वर्ण पदक, साक्षी बिष्ट, रजनी नेगी एवं मयूर दोसाद ने रजत पदक तथा गर्विता बिष्ट, अंकिता, आरूष गौतम, मन्नत, माही बिष्ट, चांदनी, मानस रावल एवं आदित्य ने कांस्य पदक प्राप्त किया।कोच यशपाल भट्ट ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं नियमित प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल विभाग तथा जनपद अल्मोड़ा का नाम गौरवान्वित किया।उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक,अल्मोड़ा नगर निगम के अजय वर्मा,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट,खेल अधिकारी महेशी आर्या,खेल अधिकारी अरूण बग्याल,खेल विभाग की ताइक्वांडो कोच वंदना भण्डारी, ताइक्वांडो कोच कमल जोशी, पंकज,हिमानी मेर,सिमरन सिजवाली तथा विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत एवं समर्पण के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
