अल्मोड़ा-नियाजगंज स्थित जय मां बिलियर्ड क्लब में करीब एक माह से चल रही बिलियर्ड प्रतियोगिता का रविवार को रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हो गया।फाइनल मुकाबला अरुण गुप्ता और दीपक ढैला के बीच खेला गया जिसमें अरुण गुप्ता ने 3-2 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 85 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,जिलाध्यक्ष सुशील शाह,महामंत्री भैरव गोस्वामी, पार्षद दीपक कुमार,संजय साह, मुकेश कुमार,अश्विनी नेगी तथा देवेंद्र भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने विजेता अरुण गुप्ता को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया।प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार और शनि को संयुक्त रूप से ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया, जबकि दीपक ढैला को ‘बेस्ट ब्रेक’ का खिताब मिला। इस अवसर पर सुधीर गुप्ता द्वारा उन्हें एक बिलियर्ड क्यू भेंट की गई।समारोह में कौशल कुमार,नितेश पाल,नासिर भाई, गिरधारी (पीकू भाई),संजय अग्रवाल,विकास कुमार, विक्की,पंकज सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
