
अल्मोड़ा-नगर के लक्ष्मेश्वर बाईपास स्थित देवभूमि कंस्ट्रक्शन एंड प्रॉपर्टी के नवस्थापित कार्यालय का शुभ उद्घाटन सोमवार को पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,व्यापारी,सामाजिक कार्यकर्ता तथा शुभचिंतक उपस्थित रहे।सभी ने संस्थान के संचालक भूपेंद्र भोज (भुप्पी) एवं उनकी पूरी टीम को नए कार्यालय के शुभारंभ की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय प्रदेश में स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि कंस्ट्रक्शन एंड प्रॉपर्टी जैसे संस्थान न केवल लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि ईमानदारी,पारदर्शिता और समर्पण के साथ व्यवसाय करता है तो निश्चित रूप से सफलता उसके कदम चूमती है।
बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देवभूमि कंस्ट्रक्शन एंड प्रॉपर्टी अपने कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी तथा समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और ऐसे नए प्रयास राज्य की आर्थिक प्रगति को गति प्रदान करेंगे।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें खुशी है कि अल्मोड़ा में युवा उद्यमी नए-नए क्षेत्रों में आगे आ रहे हैं। यह सकारात्मक बदलाव भविष्य में जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पलायन रोकने में भी सहायक सिद्ध होगा।उन्होंने भूपेंद्र भोज (भुप्पी) की मेहनत, लगन और उद्यमशील सोच की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर बिट्टू कर्नाटक ने कार्यालय का निरीक्षण भी किया तथा उपस्थित अतिथियों एवं शुभचिंतकों से आत्मीय मुलाकात कर सभी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि देवभूमि कंस्ट्रक्शन एंड प्रॉपर्टी का यह नया सफर निरंतर सफलता, विश्वास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे तथा संस्था दिन-प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने भी नवस्थापित कार्यालय के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे अल्मोड़ा के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
