अल्मोड़ा-नगर निगम अल्मोड़ा ने नगरवासियों और पर्यटकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए करीब 25 लाख रुपये की लागत से 15 वाटर कूलर नगर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्थापित किए हैं।शनिवार को भैरव मंदिर परिसर में लगाए गए वाटर कूलर का विधिवत रिबन काटकर शुभारंभ मेयर अजय वर्मा,नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा तथा स्थानीय पार्षद अमित साह मोनू ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।नगर निगम के अनुसार सभी वाटर कूलर ऐसे स्थानों पर लगाए गए हैं,जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग,व्यापारी, छात्र-छात्राएं,श्रद्धालु और पर्यटक आते-जाते हैं।इन वाटर कूलरों के संचालन से लोगों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक प्रमुख क्षेत्र में आम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।मेयर अजय वर्मा ने कहा कि नगर निगम लगातार जनसुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा हर नागरिक का अधिकार है और नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर स्थापित होने से हजारों लोगों को प्रतिदिन लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नगर निगम नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए इसी तरह की योजनाएं लागू करता रहेगा।नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि नगर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ,सुरक्षित और शीतल पेयजल उपलब्ध हो।उन्होंने बताया कि सभी वाटर कूलरों के नियमित रखरखाव,साफ-सफाई और संचालन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है,ताकि लोगों को निरंतर गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिल सके।उन्होंने कहा कि नगर निगम जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।स्थानीय पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि भैरव मंदिर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाटर कूलर लगाए जाने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल शहर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई है और इसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा।स्थानीय नागरिकों ने भी नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर शीतल पेयजल की उपलब्धता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।अब नगर के विभिन्न हिस्सों में वाटर कूलर स्थापित होने से लोगों को राहत मिलेगी और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सुविधा उपयोगी साबित होगी। नगर निगम ने नागरिकों से इन सार्वजनिक सुविधाओं का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने तथा उनकी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की है। इस अवसर पर नगर निगम महापौर अजय वर्मा,नगर निगम आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, पार्षद अमित शाह मोनू,पार्षद अभिषेक जोशी,आशा बिष्ट, राधा मटियानी,पूनम त्रिपाठी, विकास कुमार,नवीन आर्य, कैलाश गुरुरानी,प्रकाश भट्ट, मनोज जोशी,शरद गुरुरानी, प्रवीण कुमार बिष्ट,बुद्धि बल्लभ जोशी,नरेंद्र सिंह शाही,निर्मल मुनगली,निर्मल तड़ागी,दिव्या जोशी,नमन गुरुरानी,नीरज सांगा,अनूप साह,किशन गुरुरानी, कमल कुमार मोंटू,हनी वर्मा,अमित साह,दर्शन भोज,उदयनीरनाथ शाह शे: भैरव ट्रस्ट के अध्यक्ष मिलन कुमार वर्मा,राजेन्द्र गुरुरानी,हेमलता वर्मा,विनीता साह,पुष्पा जोशी,पुष्पा बिष्ट, राजपाल पवार,दीपा जोशी,दीपा मिश्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *