अल्मोड़ा/देहरादून-राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सक डॉ. अनिल पांडे को उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय कार्य, मरीजों के प्रति मानवीय व्यवहार एवं समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से चयनित चिकित्सकों को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।डॉ. अनिल पांडे को मिले इस सम्मान पर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज सहित चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है। उनके सहयोगियों ने इसे पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि डॉ. पांडे ने सदैव मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार को प्राथमिकता दी है। उनके इस सम्मान से अन्य चिकित्सकों को भी सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *