अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 30.06.2026 को पुलिस लाइन अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में अपर उनि नापु ईश्वरी दत्त शर्मा (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति) तथा अनुचर मोहन सिंह (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति) को पुलिस परिवार की ओर से ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान एस एस पी द्वारा उनके सेवाकाल के दौरान अनुशासन,कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।अधिकारियों द्वारा उन्हें स्वस्थ,सुखद एवं शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ अधिक समय बिताने तथा अपने अनुभवों से समाज एवं पुलिस विभाग का मार्गदर्शन करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।अपर उनि नापु ईश्वरी दत्त शर्मा ने अपने सेवाकाल में जनपद बरेली,शाहजहाँपुर, पिथौरागढ़,चम्पावत एवं अल्मोड़ा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए लगभग 38 वर्ष 06 माह 25 दिन की सेवा प्रदान की।अनुचर मोहन सिंह ने जनपद नैनीताल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए लगभग 35 वर्ष 10 माह 7 दिन की उत्कृष्ट सेवा दी।समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वाहन में बैठाकर ससम्मान विदाई दी गई।कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र गैरोला द्वारा किया गया।अवसर अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह,प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र गैरोला,उपनिरीक्षक सपु मोहित कुमार,एसआई (एम) हीरा सिंह,एसआई (एम) पूरन रावत,लाईन मेजर चंचल मर्तोलिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी,कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *