

अल्मोड़ा-दिनांक 22.06.2026 को थाना दन्या क्षेत्रान्तर्गत निवासी नारायण दत्त ग्राम सैली तापनी द्वारा थाना दन्या में तहरीर दी कि दिनांक 20.06.2026 की रात्रि में उसके पुत्र चन्द्रशेखर के साथ उसके दामाद धर्मवीर शर्मा निवासी हांसी हरियाणा,पुत्री जानकी पाण्डे तथा पत्नी खष्टी देवी द्वारा एकराय होकर बड़ी दराती से सिर एवं शरीर पर प्राणघातक हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल चन्द्रशेखर को उपचार हेतु हल्द्वानी ले जाया गया जहां दिनांक 21.06.2026 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दन्या में मु0 FIR संख्या-20/2026, धारा-103(1), 3(5), 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। चन्द्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सीओ अल्मोड़ा को घटनास्थल का निरीक्षण करने एवं फॉरेंसिक टीम को वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित हेतु भेजा गया। साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 03 अलग-अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।जिस क्रम में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे दोनों आपोरियों की गिरफ्तारी हेतु दिल्ली,पंजाब एवं हरियाणा सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।साथ करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा अनेक होटल,ढाबों को चेक किया गया। जिस पर अभियुक्तगणों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार सं0- HR 21 T 0835 FRONX को हिसार हरियाणा से दिनांक 23.06.2026 को बरामद किया गया।पुलिस टीमों के अथक प्रयासों के उपरांत लगातार सुरागरसी,पतारसी, सर्विलांस एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 25.06.2026 को अभियुक्त गणों के कटरा में छुपे होने की सूचना मिली।जिस पर पुलिस टीम द्वारा थाना कटरा जम्मू कश्मीर पुलिस से समन्वय स्थापित कर दोनों अभियुक्तगणों को थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत से दिनांक 26.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों को कटरा न्यायालय में पेशकर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर दिनांक 27.06.2026 को थाना दन्या लाकर दाखिल किया गया व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।दौराने विवेचना बयान वादी,गवाहान, अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी श्रीमती खष्टी देवी का घटना में शामिल होना नही पाया गया। पूछताछ में दोनो अभियुक्तगणों ने बताया कि मृतक चन्द्रशेखर अपनी पुत्री जानकी पाण्डे की शादी से पहले उसके साथ अत्याचार करता था।जिससे मृतक की पुत्री जानकी पाण्डे व दामाद धर्मवीर शर्मा मृतक चन्द्रशेखर से रंजिश रखते थे और करीब एक माह पहले से दोनो अभियुक्तगण चन्द्रशेखर को मारने की प्लानिंग बना रहे थे, अभियुक्तगणों के पास ग्राम सैली आने के पैसे नही हो पा रहे थे,इसलिये अभियुक्त धर्मवीर शर्मा ने अपने सोने की अंगूठी व अभियुक्ता जानकी पाण्डे ने अपना मंगलसूत्र व कान के झुमके बेचकर प्लानिंग बनाकर व कार सं0-HR21T0835 FRONX को लेकर दिनांक- 20 – 21/06/2026 की रात्रि मृतक चन्द्रशेखर के घर आये और चन्द्रशेखर को दरांती से वार कर गम्भीर रुप से घायल कर मरा समझ कर भाग गये। इस दौरान अभि0गण ने अपने कई रुकने के ठिकाने बदले,अन्त में कटरा जम्मू कश्मीर में जाकर छिप गये।अभियुक्त धर्मवीर शर्मा की निशादेही पर सौधारा बैण्ड के पास से आला कत्ल दरांती व अभियुक्त की खून आलूदा कमीज बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण धर्मवीर शर्मा उम्र 28 वर्ष पुत्र विजेन्द्र शर्मा निवासी शेजपुरा जिला हांसी हरियाणा एवं जानकी पाण्डे उम्र 20 वर्ष पत्नी धर्मवीर शर्मा निवासी उपरोक्त है।बरामदगी में अभियुक्तों की निशानदेही पर सौधारा बैण्ड के पास से आला कत्ल दरांती व अभियुक्त की खून आलूदा कमीज बरामद की गयी।आपराधिक इतिहास में अभियुक्त धर्मवीर शर्मा के विरुद्ध 12 मुकदमें दर्ज होना ज्ञात हुआ है।FIR N0- 470/22 धारा- 392/ 379(B) IPC थाना सदर हांसी हरियाणा,FIR N0- 32/23 धारा- 294/323/341/506 IPC थाना सदर हांसी हरियाण, FIR N0- 616/23 धारा- 147/149/323/325 IPC थाना सदर हिसार हरियाणा,FIR N0- 36/23 धारा- 34/ 376/ 450/ 506/ 511 IPC महिला पुलिस थाना हांसी हरियाणा।अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।विवेचना/सुरागरसी व पतारसी टीम में एस ओ दन्या दिनेश नाथ महन्त,उप निरीक्षक कमित जोशी प्रभारी चौकी जागेश्वर,म0हे0कानि0 सुशीला राणा थाना दन्या,कानि0 जगत सिंह थाना दन्या, कानि0 चालक राकेश मेलकानी थाना दन्या, कानि0 प्रदीप कुमार थाना दन्या शामिल रहे।गिरफ्तारी/ सुरागरसी पतारसी टीम में उप निरीक्षक नरेश कोहली प्रभारी चौकी मोरनौला, थाना लमगड़ा,अपर उ0नि0 सतनाम सिंह थाना दन्या,कानि0 प्रमोद कुमार थाना दन्या,कानि0 गणेश दत्त पाण्डे एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 राकेश खेतवाल एसओजी अल्मोड़ा,म0कानि0 इन्द्रा मिश्रा थाना लमगड़ा शामिल रहे।सुरागरसी व पतारसी टीम में एस ओ लमगड़ा प्रमोद पाठक,उप निरीक्षक सचेन्द्र यादव प्रभारी चौकी मासी कोतवाली चौखुटिया,हे0 कानि0 113 कपिल कुमार कोतवाली चौखुटिया,कानि0 287 संदीप कुमार कोतवाली चौखुटिया शामिल रहे।सर्विलांस टीम में उ0नि0सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा,अपर उ0नि0 फिरोज खान,अपर उ0नि0 मुदित वर्मा,कानि0 राजेश भट्ट,म0हे0कानि0 शालिनी शामिल रहे। एस एस पी अल्मोड़ा ने घटना के तुरंत अनावरण के लिए पुलिस टीम को बधाई के साथ ढाई हजार के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

