अल्मोड़ा-उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय जनता पार्टी परिवार एवं क्षेत्र के श्रद्धालु व्यापारियों द्वारा जनसहयोग एवं समर्पण भाव से एकत्रित निधि से निर्मित सवा कुंतल वजनी भव्य अष्टधातु विजय त्रिशूल की आज विश्वविख्यात जागेश्वर धाम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य विधि-विधानपूर्वक प्रतिष्ठा संपन्न हुई।इस भव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महिला उद्यमिता परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट उपस्थित रहीं।उन्होंने त्रिशूल प्रतिष्ठा के उपरांत भगवान जागेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक में सहभागिता कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि,जनकल्याण और विश्व शांति की कामना की।इस अवसर पर जागेश्वर धाम के महामृत्युंजय मंदिर के सेवायत प्रधान पुजारी पंडित शुभम भट्ट एवं वृंदावन से पधारे विद्वान आचार्य अवधेश वशिष्ठ ने भगवान शिव को विजय त्रिशूल अर्पित करने के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन नगर रक्षा, सर्वजन कल्याण एवं विश्व शांति के सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालुओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।त्रिशूल प्रतिष्ठा के उपरांत भगवान जागेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना,रुद्राभिषेक एवं शिव आराधना संपन्न हुई।इस दौरान मुख्य अतिथि गंगा बिष्ट ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों से आत्मीय संवाद भी किया।इस अवसर पर मुख्य संकल्पकर्ता आनंद मोहन गुप्ता, मंदिर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, संकल्प मंत्री हरिओम गुप्ता, प्रफुल जैन, डॉलर गुप्ता, स्कंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, अमित चंद्र, अंबुज गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, रूबल गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश शर्मा (एल.आई.सी.), अनुग्रह गुप्ता, सुनील लल्ला, प्रदीप गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, पूर्व सभासद हरिओम, सभासद रवि गुप्ता, जितेन्द्र सिंह कविराज सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *