

अल्मोड़ा/बागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति एवं प्रदेश मोर्चा प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट के परामर्श से भाजपा नेता हरीश कनवाल को बागेश्वर जिले का किसान मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया है।हरीश कनवाल की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने हरीश कनवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं हरीश कनवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका पूरी निष्ठा,समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया जाएगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
