अल्मोड़ा-कुमाऊं महोत्सव 2026 के पंचम दिवस एवं स्टार नाइट के चतुर्थ दिवस का आयोजन बुधवार 24 जून को उत्साह और सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों ने प्रतिभाग कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोकुल मेहता उपस्थित रहे।वहीं कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं संचालक डॉ संतोष बिष्ट तथा उनकी धर्मपत्नी नीलम बिष्ट भी विशेष रूप से मौजूद रहे।इस अवसर पर कुमाऊं महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,मुख्य संयोजक हरीश कनवाल,विनीत बिष्ट, शमशाद पिथौरागढ़ी,भूपेंद्र वल्दिया,सांस्कृतिक संयोजक देवेंद्र भट्ट,मार्गदर्शक मुराद खान, मुकेश मेहता,पंकज भगत एवं उपसचिव अनिरुद्ध पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।सर्वप्रथम स्टार अल्मोड़ा के प्रख्यात कवि हर्ष काफ़र ने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी कविताओं को श्रोताओं ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।इसके बाद महिला रामलीला के कलाकारों द्वारा रामलीला के चुनिंदा और अद्भुत प्रसंगों का मंचन किया गया। महिला कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा का विशेष रंग भर दिया।कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकार फरीदा बानो ने अपने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके नृत्य प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा और कार्यक्रम स्थल देर तक तालियों से गूंजता रहा।
कुमाऊं महोत्सव के आयोजकों ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, साहित्य, कला और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।लगातार आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है जिससे सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है।विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों,कविता पाठ और लोककलाओं के शानदार प्रदर्शन के साथ कुमाऊं महोत्सव 2026 की स्टार नाइट का चतुर्थ दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।आयोजकों ने आगामी कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *