अल्मोड़ा-विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा शनिवार को विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत गोलनाकरडिया के मैदान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोविड-19 महामारी रोकथाम हेतु हैंड सैनिटाइजर,मास्क,डिटॉल साबुन एवं छिड़काव हेतु कीटनाशक का वितरण किया उसके उपरांत धारानौला पेट्रोल पंप से पूरे नगर क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव हेतु गाड़ी को रवाना किया गया,इस अवसर पर नगर मंडल के अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,नगर महामंत्री मनोज जोशी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दर्शन नैनवाल,यादव सिंह,कमलेश नेगी, चंदन मेर आदि उपस्थित रहे।
