जागेश्वर-शनिवार को जागेश्वर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 महामारी के रोकथाम हेतु प्रमुख धौलादेवी श्रीमती नेहा बिष्ट का आभार जताया गया।प्रमुख क्षेत्र पंचायत श्रीमती नेहा बिष्ट द्वारा निर्णय लिया गया कि संपूर्ण ब्लॉक में सेनिटाइज कराया जाएगा व मास्क वितरण किए जाएंगे।ग्रामीण जनता द्वारा ब्लाक प्रमुख नेहा बिष्ट व भाजपा वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट का आभार जताया।इस हेतु शनिवार को ग्राम सभा दोड़म,चेलछीना,मनियागर,पनुवानौला,आरतोला,तहसील,गुरुड़ाबाज व गैंगहेड की बाजारों व लोगों के घर-घर जाकर सेनिटाइजर कर कोरोना की भयावता को देखते हुए ग्रामीण जनता से घरों में रहने व मास्क सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने को कहां।वही जनता से अपील कि आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकलें।साथ में गौरव पांडे,जिला पंचायत सदस्य नंदन नेगी,कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि दीपक नैनवाल,ग्राम प्रधान नौगांव खीम सिंह रौतेला,क्षेत्र पंचायत सदस्य नौगांव कैलाश राम,क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरूड़ाबांज हरीश सिंह बिष्ट,ग्राम प्रधान गुरुड़ाबांज बिशन सिंह बिष्ट,सूबेदार प्रताप सिंह बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र प्रसाद,क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि किरन,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बिट्टू आगरी,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मनिपाल,सरपंच लक्ष्मण सिंह गैड़ा, दीपक सिंह भैसोड़ा,पूरन सिंह बिष्ट, कल्याण सिंह,नारायण कोहली आदि लोग मौजूद रहे।