बागेश्वर-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पूरे प्रदेश में मिशन आरोग्य अभियान चला रही है ।इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बागेश्वर इकाई द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई है।इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु घर घर जाकर थर्मल स्कैनिंग,ऑक्सीजन लेवल चेक करना एवं आवश्यक दवाइयां वितरित करने का कार्य किया।परिषद् के कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए ग्राम तालर में कार्यक्रम चलाया।इस अवसर पर ग्रामवासियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियां दी गई एवं जागरूकता फैलाई गई।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का यह कार्य्रकम निरतंर जारी रहेगा।कार्यकर्ताओं ने ली गयी जानकारियों का डाटा बनाया है जिसे प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा साथ ही वेक्सीनेशन के लिए जागरूकता भी फैलाई गई।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की इस मुहिम की ग्रामवासियों द्वारा प्रशंसा भी की गई।आशा कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रधान द्वारा परिषद् के इस कार्यक्रम की सराहना की गयी।ग्रामवासियों से नियमों का पालन करने की भी बात कही गयी।वहीं कपकोट इकाई में मिशन आरोग्य के तहत कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर जाकर मास्क वितरण,सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया।आपको बताते चले कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता लगातार 22 दिनों से वैक्सीनेशन सेंटरों में वालेंटियर का कार्य कर रहे है।वही गरुड़ इकाई में कार्यकर्ता जागरूकता एवं मास्क वितरण कर रहे है।रक्त की कमी पढ़ने पर रक्तदान में परिषद् के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।परिषद् का मिशन आरोग्य अभियान निरतंर जारी रहेगा।मिशन आरोग्य कार्यक्रम में कुमाऊँ सह संयोजक भूपेंद्र दानू, जिला संयोजक सौरभ जोशी,जिला संगठन मंत्री शिवम पांडे,वंदना जोशी,मनीषा शाही,भानु गड़िया,ग्राम प्रधान पूजा जोशी,जानकी जोशी आदि मौजूद रहे।
