

अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र की बूथ कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के पूर्व दायित्वधारी बिट्टू कर्नाटक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मीनाक्षी आर्या को रैलापाली बूथ का अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही आशा देवी को बूथ महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की, और कहा कि रैलापाली क्षेत्र अनुसूचित जाति बाहुल्य होने के साथ-साथ सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे क्षेत्र में महिला कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने को संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है, उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ ही चुनावी सफलता की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क अभियान चलाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं तथा नए लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करें। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है,उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, महिला, युवा और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। श्री कर्नाटक ने मीनाक्षी आर्या को बूथ अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं को नेतृत्व देने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाने की पक्षधर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मीनाक्षी आर्या के नेतृत्व में रेलापाली बूथ संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का मजबूत ढांचा है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी लगातार महिलाओं की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं,इसी भावना के अनुरूप रैलापाली जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में महिला कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।विनीत बिष्ट ने कहा मीनाक्षी आर्या को बूथ अध्यक्ष बनाए जाने से निश्चित रूप से महिला कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।भाजपा में कार्यकर्ता की पहचान उसके परिश्रम और समर्पण से होती है तथा महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देने की हमारी परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान,सदस्यता विस्तार,लाभार्थी संपर्क तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को और अधिक गति दी जाएगी।प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मीनाक्षी आर्या ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर महिलाओं और युवाओं को जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।बैठक का समापन संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ। बैठक में हयात सिंह बिष्ट, कमलेश कर्नाटक, अभिषेक तिवारी,
पूजा सिंह,रेखा अलमिया,दीपा सती,वंदना रौतेला,पूजा बगडवाल,प्रियांशी आर्य,मीनाक्षी आर्य,संगीता आर्य, प्रेम आर्य, राधा देवी, खुशी आर्य,तनुजा थापा, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बैठक में उपस्थित रहे।
