

अल्मोड़ा-जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में संगठन की मजबूती,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा देश में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि नीट परीक्षा में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों ने देश के करोड़ों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का विश्वास कमजोर किया है।उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में विफल रही है जिसके कारण विद्यार्थियों में निराशा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।उन्होंने कहा कि नीट सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सरकार की जिम्मेदारी है।यदि परीक्षा प्रणाली में लगातार खामियां सामने आती रहेंगी तो युवाओं का भविष्य असुरक्षित होता जाएगा।संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।प्रत्येक ब्लॉक,न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने,नए सदस्यों को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच जाने का निर्णय लिया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है बल्कि जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना भी है।बैठक में आगामी राजनीतिक एवं जनहित कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया।बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,विधायक मनोज तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रताप राम,चन्दन सिंह बिष्ट,नाथ सिंह धानक,लक्ष्मण सिंह नेगी,पुष्कर सिंह नेगी, किशन सिंह बिष्ट,पान सिंह बिष्ट,रमेश सिंह भैंसोड़ा,विनोद वैष्णव,तारा चन्द्र साह,आनन्द सिंह बिष्ट,शिवराज नयाल, प्रदीप सिंह बिष्ट,अमित बिष्ट, संजय दुर्गापाल,बलवन्त टम्टा, राधा देवी,आनन्द बिष्ट,नवीन चन्द्र कोहली,दीवान राम, सतीश पन्त,कुन्दन सिंह भण्डारी,कैलाश कुमार,पुष्कर नयाल,नरेन्द्र कुमार,विपुल कार्की,भगवत सिंह,किशन सिंह रावत,नरेन्द्र बनोला,गीता मेहरा, किरन आर्या,हेम चंद्र तिवारी, वैभव पाण्डे,राज भट्ट,भुवन दोसाद,रणजीत सिंह नयाल, पूरन सिंह सुप्याल,कमल बिष्ट, भगवत मनराल,गीता पाण्डे, देवेन्द्र सिंह बिष्ट,सुनील जोशी, हिमांशु मेहता,गुंजन सिंह चमयाल,पूरन चन्द्र पाण्डे, दीवान सिंह सतवाल,रमेश सिंह बिष्ट,मनोज रावत,बी.के पाण्डे, किशोर नयाल,तारा चन्द्र जोशी, पूरन सिंह बिष्ट,नारायण दत्त पाण्डे एवं राजेन्द्र सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

