अल्मोड़ा-युवा कांंग्रेस अल्मोड़ा ने शनिवार को जिलाध्यक्ष निर्मल रावत के नेतृत्व में पतंजलि स्टोर के सामने सांकेतिक प्रदर्शन कर गहरा रोष व्यक्त किया।इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि ऐसे समय में जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ लोगों की जान बचाने में लगा हुआ है,एलोपैथी के खिलाफ बाबा रामदेव का बयान जनता का मनोबल तोड़ने वाला है।रामदेव जो कि खुद एक व्यापारी हैं उनका डॉक्टर्स का अपमान करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश एवं जिले में उनके खिलाफ आक्रोश में हैं, और सरकार से उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हैं।प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, जिला महासचिव संजीव कर्मयाल, जिला महासचिव सुनील सिंह, एडवोकेट मोहन देवली,जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज बिष्ट शामिल रहे।वहीं घर से ही प्रदर्शन में शामिल जिला उपाध्यक्ष दीपक नेगी, जिला महासचिव कुलदीप भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष जैंती गोपाल मेहरा, विधानसभा अध्यक्ष द्वाराहाट विनोद कुमार,विधानसभा महासचिव हेमा कठायत,जिला सचिव प्रदीप बिष्ट, जिला सचिव प्रशांत पवार,ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला आशीष कुमार,स्याल्दे क्षेत्र से तरुण कुमार,हिमांशु रावत आदि ने सांकेतिक प्रदर्शन में भाग लिया।