अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा नगर मंडल के अंतर्गत बद्रेश्वर शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों,बूथ स्तर की तैयारियों तथा विशेष रूप से एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त,सक्रिय एवं जनसंपर्क के माध्यम से जनता के बीच प्रभावी बनाना रहा।बैठक में शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई तथा इसे सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। साथ ही प्रत्येक बूथ पर संगठन की मजबूती,सक्रिय सदस्यता और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,शक्ति केंद्र प्रभारी दिनेश मठपाल तथा बीएलए वन कैलाश गुरुरानी ने अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर जितनी मजबूती होगी संगठन उतना ही प्रभावी ढंग से जनता के बीच कार्य कर सकेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एसआईआर प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए पूरी निष्ठा के साथ इसे सफल बनाएं।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि एसआईआर केवल एक प्रक्रिया नहीं,बल्कि संगठन को और अधिक व्यवस्थित एवं मजबूत बनाने का माध्यम है।शक्ति केंद्र प्रभारी दिनेश मठपाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना चाहिए।उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता तभी संभव है जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय भूमिका निभाए।
बीएलए वन कैलाश गुरुरानी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने में टीमवर्क और समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच अपनी भूमिका को मजबूती से निभाएगा।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,प्रदेश सह संयोजक निकाय प्रकोष्ठ कैलाश गुरुरानी,शक्ति केंद्र प्रभारी दिनेश चंद्र मठपाल,शक्ति केंद्र संयोजक मनीष जोशी,शक्ति केंद्र पालक मनोज तिवारी,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,देवेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम पालीवाल,जिला मंत्री मनोज जोशी,बूथ अध्यक्ष महेश बिष्ट, बीएलए टू आशीष गुरुरानी,पूनम त्रिपाठी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *