अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि बाजार में भीड़ में कोई कमी नहीं आ रही है।ऐसे में पूरी बाजार को तय समय के लिए खोल दिया जाना चाहिए।व्यापारी को कोविड के नियमो के अनुसार अपने व्यापार को खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि व्यापारी पूर्णता नियमों का पालन कर रहे हैं।इस कोरोनाकाल में व्यापार बन्द होने से आज व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में बैंक,ऑफिस, ट्रैफिक सब खुला है तो व्यापार को भी खोल दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए सरकार द्वारा आज तक कोई पैकेज नहीं दिया गया और ना ही कोई आर्थिक मदद की गई।श्री साह ने कहा कि व्यापारी आज इतना ज्यादा पीड़ित हो चुका है कि यदि सरकार द्वारा कोई पैकेज या आर्थिक मदद उसे नहीं की गई तो वह अपना व्यापार खोलने के लिए विवश होगा।उन्होंने कहा कि अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए व्यापारियों को यह कदम उठाना पड़ेगा।श्री साह ने कहा कि एक निश्चित समय के लिए जिस तरह सब्जी,दूध आदि दुकानें खुल रही हैं उसी तरह सभी दुकाने खोली जाएं।