
अल्मोड़ा-क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एनटीडी नाइट टूर्नामेंट का ऑक्शन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।ऑक्शन में कुल नौ टीमों ने भाग लिया।जहां टीम स्वामियों ने अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन किया।खिलाड़ियों पर लगी बोलियों और टीम गठन की प्रक्रिया ने पूरे आयोजन को रोमांच से भर दिया।ऑक्शन कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य सौरभ वर्मा,आबिद अली,रक्षित तिवारी,भुवन तिवारी,करण शैली,गिरीश धवन,पंकज कंडपाल,राजीव शेली,कुणाल शेली एवं धीरू मार्तोलिया मौजूद रहे।टूर्नामेंट में टीम एनटीडी,कसार वॉरियर्स, अल्मोड़ा वॉरियर्स,वी-2 नितिन कम्युनिकेशन,बीएस-7,यश जिम, मब्लॉक प्रमुख,शिव शक्ति और मेडिकल की टीमें हिस्सा लेंगी।आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के मुकाबले रविवार से शुरू होंगे जिसके लिए सभी टीमें तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।इस बार प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बाहरी क्षेत्रों के कई अनुभवी एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।इससे मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धी तथा रोमांचक होने की उम्मीद है।खेल प्रेमियों को पूरे टूर्नामेंट के दौरान कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। समिति को विश्वास है कि यह आयोजन खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए यादगार साबित होगा।
