जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री नरेन्द्र प्रसाद आगरी ने सेवा ही संगठन है के अनर्तगत भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष रवि रौतेला के आह्वाहन पर गुरूवार को जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत मनियागर,जाल बगड़ी,पनुवानौला गांवों में ट्रैक्टर मशीन मगवा कर सेनीटाइजेशन का कार्य करवाया ताकि इस महामारी पर लगाम लग सके।श्री आगरी ने बताया कि इन गांवों मे तेजी से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं इसलिए उनके द्वारा लगातार क्षेत्र में लोगों को जागरूप करने का एवं सैनेटाईजेशन करने का कार्य किया जा रहा है।विदित हो कि कोरोनाकाल में पिछले वर्ष भी श्री आगरी के द्वारा लगातार क्षेत्र में लोगों को महामारी के प्रति जागरुप करने के साथ ही मास्क,सैनेटाइजर तथा राहत सामग्री का वितरण भी किया गया था तथा इस वर्ष भी उनके द्वारा लगातार लोगों को जागरूप करने का प्रयास किया जा रहा है तथा साथ ही साथ लोगों से कोविड टेस्ट कराने की भी अपील की जा रही है।श्री आगरी ने बताया कि वे लगातार क्षेत्रों में पहुंच रहें हैं तथा जरूरतमंदो की यथासंभव मदद भी कर रहे हैं।