अल्मोड़ा-बियरशिबा विद्यालय, अल्मोड़ा में विद्यार्थी परिषद चुनाव एवं अलंकरण समारोह उत्साह,अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।विद्यालय की डायरेक्टर दीपिका विल्सन एवं उपप्रधानाचार्य हरीश काण्डपाल ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व,निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया तथा मत की गोपनीयता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों ने नामांकन दाखिल किए,जिसके बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।प्रत्याशियों ने जनरल गैदरिंग में अपने विचार एवं योजनाएं प्रस्तुत कीं तथा विद्यार्थियों ने मतदान कर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों का चयन किया।15 जून को आयोजित अलंकरण समारोह में सशस्त्र सीमा बल,अल्मोड़ा के टूआईसी श्री तपन कुमार दास एवं विद्यालय के पूर्व छात्र तथा वर्तमान में असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) शुभम काण्डपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।एनसीसी कैडेटों द्वारा परेड के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन मनोरमा आर्या ने किया।मुख्य अतिथि तपन कुमार दास एवं शुभम काण्डपाल ने विद्यार्थियों को नेतृत्व,अनुशासन एवं जिम्मेदारी के महत्व पर प्रेरक संबोधन देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने का आह्वान किया।विद्यालय की डायरेक्टर दीपिका विल्सन ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय में सकारात्मक परिवर्तन लाने और अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर छात्र परिषद,विभिन्न हाउसों तथा सांस्कृतिक,खेल,अनुशासन, अंग्रेज़ी बोलचाल,इको एवं साहित्यिक क्लबों के लिए निर्वाचित छात्र-छात्राओं को पद एवं बैज प्रदान कर अलंकृत किया गया।सभी चयनित विद्यार्थियों ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य हरीश काण्डपाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।विद्यालय प्रबंधन समिति की चेयरपर्सन निरुपमा भट्ट तलवार,सचिव तिलक राज तलवार,अध्यक्ष निरूपेन्द्र तलवार तथा मुस्कान तलवार ने भी सभी निर्वाचित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्य निर्वाचित पदाधिकारी सीनियर हेड बॉय युवराज रावत,सीनियर हेड गर्ल दिव्या रावत,वाइस हेड बॉय आयुष बिष्ट,वाइस हेड गर्ल वंशिका बिष्ट,जूनियर हेड बॉय संकल्प त्रिपाठी,जूनियर हेड गर्ल गरिमा नयाल,वाइस हेड बॉय आरव अधिकारी,वाइस हेड गर्ल जिया गोस्वामी चुने गए।विद्यालय के विभिन्न हाउसों एवं क्लबों के लिए भी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया,जिन्हें समारोह में विधिवत अलंकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *