अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के अंतर्गत लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा मतदाता जागरूकता से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती,आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और विभिन्न जनसंपर्क अभियानों को लेकर अपने सुझाव भी रखे।बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।बैठक में मुख्य रूप से अल्मोड़ा विधानसभा के विधानसभा प्रभारी गोविन्द पिलखवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल और भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट उपस्थित रहे।तीनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर भाजपा की विचारधारा को और सशक्त करने पर जोर दिया।अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी गोविन्द पिलखवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है।संगठन की ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही बनती है।उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकारें जनता के हित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही हैं,जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने विशेष रूप से एस आई आर जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है।इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन की बैठकों का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं,बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और संवाद को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले वर्षों में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीब कल्याण,बुनियादी ढांचे का विकास,महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसर सृजन जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और विपक्ष के भ्रम फैलाने वाले प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि नगर मंडल लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय है और प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला एक विचार है।इसी विचार को लेकर हर कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर सेवा, समर्पण और विकास का संदेश पहुंचा रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं जिनमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए अधिक से अधिक जनसंपर्क करें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और क्षेत्रीय समस्याओं, संगठनात्मक विस्तार तथा बूथ प्रबंधन को लेकर सुझाव दिए। वरिष्ठ नेताओं ने इन सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का मत महत्वपूर्ण है और सामूहिक प्रयासों से ही पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा टिफिन बैठक का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक साथ बैठे, भोजन किया और आपसी संवाद के माध्यम से संगठनात्मक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ किया।नेताओं ने कहा कि टिफिन बैठक जैसी परंपराएं संगठन में आत्मीयता और एकजुटता को बढ़ाती हैं तथा कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक भावना को मजबूत करती हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष के साथ हुआ । बैठक मे दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक,शक्ति केंद्रीय संयोजक संजीव जोशी,पार्षद मीरा मिश्रा, पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद अभिषेक जोशी,देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक,पूरन चंद्र तिवारी,लीलाधर कंडवाल,रमेश जोशी,कैलाश तिवारी,अभिषेक तिवारी,हेम जोशी,प्रकाश मेहता,रश्मि कांडपाल,कंचन पांडे,पूर्व सैनिक हयात सिंह बिष्ट,सुनीता बगड़वाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन नगर भाजपा महामंत्री एवं पार्षद अर्जुन बिष्ट व देवेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *