अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के पिता प्रताप सिंह रौतेला का आज आकस्मिक निधन हो गया है।ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।उनकी अन्तिम यात्रा कल दिनांक 10 जून 2026 को प्रातः 9:30 बजे उनके निवास स्थान डुंगरी बागेश्वर से बागेश्वर घाट के लिए निकलेगी। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों,भाजपा सहित समस्त राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
