अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह को लेकर कुलाधिपति लै.जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से लोकभवन में भेंट की और उन्हें दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर निर्मित की गई समितियों की तैयारियों से अवगत कराया।सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने इस भेंट के दौरान कुलाधिपति को दीक्षांत समारोह का आमंत्रण पत्र भी भेंट किया।ज्ञातव्य है कि आगामी 18 जून 2026 को विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए कुलपति प्रो. बिष्ट द्वारा विभिन्न समितियां बनाई गई हैं। उन्होंने अल्मोड़ा की संस्कृति, इतिहास,पुरातत्व, लोककला,पर्यावरण और शिल्प आदि विभिन्न विषयों को दीक्षांत समारोह के प्रत्येक पहलू में प्रदर्शित करने हेतु विभिन्न समितियों को निर्देशित भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *