अल्मोड़ा-उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों के साथ इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष तथा कॉमनवेल्थ ताइक्वांडो यूनियन के उपाध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने शिरगांवकर को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए इंडिया ताइक्वांडो के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं अथक प्रयासों के कारण इंडिया ताइक्वांडो को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है।कार्यक्रम में उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह,महासचिव रवि शंकर सिंह फरस्वाण,उपाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा,नीरज कुमार,विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष एवं सचिव, खिलाड़ी,प्रशिक्षक तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया तथा सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।खिलाड़ियों ने कहा कि शिरगांवकर का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देशभर के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित करती है।
उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों,जिला इकाइयों के अध्यक्षों एवं सचिवों,प्रशिक्षकों तथा खिलाड़ियों ने नामदेव शिरगांवकर को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी नेतृत्व की सराहना की।उन्होंने कहा कि श्री नामदेव शिरगांवकर के नेतृत्व में इंडिया ताइक्वांडो निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा भारतीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *