
अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय उद्यमशाला महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद अल्मोड़ा का नाम रोशन करने वाले उद्यमियों को आज विकास भवन सभागार में सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राम जी शरण शर्मा द्वारा विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।गौरतलब है कि दिनांक 28 मार्च 2026 को देहरादून स्थित सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट में आयोजित राज्य स्तरीय उद्यमशाला महोत्सव में प्रदेशभर के चयनित इन्क्यूबेटीज़ ने अपने नवाचार आधारित व्यावसायिक मॉडलों का प्रदर्शन किया था।प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जनपद के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किए।प्रतियोगिता में ख्याति ने अपने उद्यम तविश सिल्क अपैरल एंटरप्राइज के माध्यम से प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान बैंड चैंपियन पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं अर्जुन मेहरा को उनके अभिनव उद्यम फाइबर कटलरी एवं हेम्प कुकीज़ के लिए मोस्ट इनोवेटिव कॉन्सेप्ट श्रेणी में सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त अनिंद्रद्य बिस्वास को उनके उद्यम नयालप- होमस्टे के लिए मार्केट रेडीनेस श्रेणी का पुरस्कार प्राप्त हुआ।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम शरण शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ग्रामीण युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के उद्रद्यमियों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी उदयमिता की दिशा में प्रेरित करेगी।विजेताओं ने भी योजना के माध्यम से प्राप्त मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं सहयोग के लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच उद्यमियों को अपनी अवधारणाओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने तथा बाजार से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के एन तिवारी,मुख्यमंत्री उदयमशाला योजना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।सभी ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
