गंगोलीहाट-गंगोलीहाट और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कोविड टेस्ट कैम्प शुरू हो गए हैं।लोग टेस्ट कराने आगे भी आ रहे हैं।कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद ने कोविड टेस्ट कैम्प लगने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह ग्रामीणों के बड़ी राहत भरी खबर है,उन्होंने गांवो में जल्द से जल्द वैक्सीनेशन की शुरुआत करने की भी मांग उठाई है।गौरतलब है कि गंगोलीहाट इलाके में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं,लिहाजा गांवो में वैक्सीनेशन कैम्प जल्द से जल्द शुरू किए जाने चाहिये।यह कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद्र की जागरूकता और मेहनत का परिणाम है कि गंगोलीहाट जैसे दूरस्थ इलाके में कोरोना की जांच शुरू हो पाई है।विजय चन्द्र ने सरकार से मांग की है कि सीमांत इलाको में ग्राम पंचायत,न्याय पंचायत स्तर पर वैक्सीन लगाने का काम शुरू जल्द से जल्द किया जाये।