
अल्मोड़ा-आज जिला पुस्तकालय अल्मोड़ा में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुस्तकालय परिसर में फलदार वृक्ष व छायादार वृक्षों को वृक्षारोपित किया गया, जिसमें जिला पुस्तकालय के विद्यार्थियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।जिसमें जिला पुस्तकालय के अधिकारियों में गंगा सिंह बगड़वाल,क्षिति शर्मा, अमन किरौला,कलावती देवी तथा विद्यार्थियों में चन्दन सिंह रावल,पवन विष्ट,सुभाष सिंह चौहान,रवि जीना,देवेश तिवारी, योगेश पन्त,गौख कोहली, शिवा,प्रियांशु जितेंद्र,अभय, रोहित,अजय एवं अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
