अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है,जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।आज दिनांक 4.06.2026 के तडके अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुलिस चैक पोस्ट मर्चूला पर चेकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल संख्या- UK18 S 4596 को रोककर चैक किया गया। वाहन में सवार दो लोग (पुरूष व महिला) के कब्जे से 11.130 Kg अवैध गांजा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0 FIR NO-12/2026 धारा 8/20/60 एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। मोटर साइकिल को सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण असीम उर्फ मुन्ना उम्र- 22 वर्ष पुत्र नन्हे निवासी- कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी, काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर एवं सानिया कालरा उम्र 19 वर्ष पुत्री पवन कुमार निवासी- गड़ीनेगी, कुण्डा जिला ऊधम सिंह नगर है। बरामदगी में 11.130 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी
कीमत 2,78,250 रुपये है।
थाना सल्ट पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार,हेड कांस्टेबल हेमंत मनराल,कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार,महिला कांस्टेबल पुनीता पाठक शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *