अल्मोड़ा-युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि अल्मोड़ा में कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में विधायक निधि से खरीद कर जिस तरह खराब गुणवत्ता के ऑक्सिमीटर बांटे गए हैं,यह सीधे सीधे आम जनता के साथ धोखा है।इस समय वैसे ही जनता कोरोना महामारी से जूझ रही है और इस समय में इस तरह के कृत्य से जनता में असमंजस का माहौल व्याप्त है।श्री रावत ने कहा कि खराब ऑक्सीमीटर की खरीद की पूरी एक प्रक्रिया है,जिसमें कई महत्वपूर्ण लोग शामिल होते है,ऐसे में हर कोई अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है।विधायक गण इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं,अधिकारी इसके लिए किसी कम्पनी को ब्लैक लिस्ट किए जाने की बात कर रहे हैं।जबकि सच्चाई यह है कि हर स्तर पर इन गंभीर कार्यों की जांच विधायक और अधिकारियों द्वारा की जानी चाहिए थी।ऐसे में यह गंभीर लापरवाही का मामला है।जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि स्थानीय विधायक को अपने स्तर से इस मामले की पूरी जांच कर पूरी प्रक्रिया में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए।।उन्होंने कहा कि जिस तरह लॉकडाउन के उल्लंघन में आम जनता पर मुकदमे लगाए जाते है,तो यह मामला तो गंभीर वित्तीय अनियमितता का है और महामारी के समय में आम जनता के जीवन से खिलवाड़ का है।निर्मल रावत ने कहा कि वो ऐसे समय में इसके दोषियों पर कार्यवाही की मांग स्थानीय विधायक और सरकार से करते हैं।