बागेश्वर-हाथरस में हुई घटना से आक्रोशित युवा कांग्रेस बागेश्वर ने आज केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।इस अवसर पर यूथ जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है।महिलाओं की सुरक्षा का नाम ओ निशान नहीं है।अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं।उन्होंने गैंगरेप पीड़िता की मौत मामले के अपराधियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की।उन्होंने कहा कि हाथरस में युवती के साथ हुए घृणित अपराध का युवा कांग्रेस पूर्णतः विरोध करती है।युवा कांग्रेस द्वारा एसबीआई चौराहे पर आज उत्तर प्रदेश सरकार और क्रेंद सरकार का सामूहिक पुतला दहन किया गया।पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कवि जोशी,राजेन्द्र टंगड़िया पूर्व दर्जा राज्य मंत्री,गीता रावल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,सुनीता टम्टा,इंद्रा जोशी, लक्ष्मी धर्मत्तू,गीतांजलि,सोनिया बाल्मीकि,अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,ईश्वर पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष रोहित खैर,ब्लॉक अध्यक्ष पंकज परिहार,प्रकाश कुमार,जिला संयोजक भीम कुमार,उमेश मनराल,रिजवान खान,धीरज गड़िया,महेश पंत,हरीश जोशी,इमरान खान,आदि मौजूद थे।