अल्मोड़ा- जनपद अल्मोड़ा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने 3rd सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 29 से 31 मई 2026 तक काशीपुर स्थित लिटिल स्कॉलर्स स्कूल, भल्ला फार्म, प्रतापपुर (ऊधमसिंह नगर) में उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई।डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के बैनर तले प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय रेफरी कमल कुमार बिष्ट के निर्देशन में जनपद के 30 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रदेशभर से आए सैकड़ों खिलाड़ियों के बीच अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में अंशिका बिष्ट, रिद्धियांशी बिष्ट, सांची नेगी, प्रतीक बिष्ट, मानवी बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, सौम्य खैर, याशिका तिवारी एवं हर्षित बिष्ट शामिल रहे।रजत पदक विजेता खिलाड़ियों में लतिका जमियाल, मयंक पिलखवाल, शिवाय आर्या, दीक्षा दांगी, लावण्या चौहान, निष्ठा बोरा एवं नीरज बघारी शामिल रहे।कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में ललित मोहन गैड़ा, काव्यांश बानी, भावेश बजेठा, दिव्यांश बानी, अवनि बिष्ट, किरण बाफिला एवं लक्ष्मी बिष्ट ने पदक हासिल किए।प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन जून माह में मणिपुर में प्रस्तावित है।जिला ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि खिलाड़ी लंबे समय से इस प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए थे। नियमित प्रशिक्षण शिविरों और अभ्यास सत्रों के माध्यम से खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता एवं फिटनेस को मजबूत किया गया, जिसका परिणाम राज्य प्रतियोगिता में देखने को मिला।एसोसिएशन के अध्यक्ष, राष्ट्रीय खेल पदक विजेता एवं राष्ट्रीय रेफरी कमल कुमार बिष्ट ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना के लिए पहचाने जाते हैं तथा भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की ओर से ललित मोहन गैड़ा, काव्यांश बानी, कार्तिकेय पुरोहित, भावेश बजेठा, रिद्धियांशी बिष्ट, अंशिका बिष्ट, लतिका जमियाल, साक्षी रावल, सांची नेगी, मयंक सिंह गैड़ा, प्रतीक बिष्ट, मयंक पिलखवाल, शिवाय आर्या, दिव्यांश बानी, अवनि बिष्ट, दीक्षा दांगी, लावण्या चौहान, मानवी बिष्ट, सृष्टि, किरण बाफिला, मानव राठौर, हिमांशु बिष्ट, सौम्य खैर, लक्ष्मी बिष्ट, निष्ठा बोरा, याशिका तिवारी, नीरज बघारी, दीपक कुमार, मुकेश शर्मा एवं हर्षित बिष्ट ने प्रतिभाग किया।उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं सचिव रविशंकर फर्स्वाण ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है तथा खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *