
अल्मोड़ा-अग्निवीर भर्ती परीक्षा एवं विश्वविद्यालय परीक्षा की तिथि एक होने,लॉ डिपार्टमेंट की अनियमितताओं तथा अकादमिक कैलेंडर जारी न किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र नेता रोहित कुमल्टा के नेतृत्व में कुलपति, परीक्षा नियंत्रक एवं डीन अकादमिक का घेराव किया।रोहित कुमल्टा ने कहा कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षा एक ही दिन होने से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। परिषद ने मांग की कि प्रभावित विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक परीक्षा तिथि निर्धारित कर पुनः परीक्षा आयोजित की जाए।साथ ही लॉ डिपार्टमेंट की अव्यवस्थाओं पर तत्काल कार्रवाई एवं शीघ्र अकादमिक कैलेंडर जारी करने की मांग भी उठाई गई।परिषद ने चेतावनी दी कि यदि छात्रहितों की उपेक्षा जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
