अल्मोड़ा-जनपद अल्मोड़ा की होनहार खिलाड़ी कृतिका शर्मा ने उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन तथा ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 13वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।यह प्रतियोगिता आईजीआई स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी उत्तराखंड में 29 से 31 मई 2026 तक आयोजित की गई है।कृतिका शर्मा जो कि दीपक शर्मा की पुत्री हैं वर्तमान में तव अकादमी में कक्षा 8 की छात्रा हैं।वह पिछले लगभग ढाई वर्षों से के टाइगर्स ताइक्वांडो अकादमी,पुलिस लाइन अल्मोड़ा में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।कृतिका की प्रशिक्षक कनिष्का भंडारी हैं जो अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता,थर्ड डिग्री ब्लैक बेल्ट धारक एवं तीलू रौतेली राज्य स्तरीय शक्ति पुरस्कार से सम्मानित ताइक्वांडो कोच हैं। उनकी देखरेख में कृतिका ने यह राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि हासिल की है।अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कृतिका शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपनी कोच कनिष्का भंडारी को दिया।उन्होंने कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन,प्रोत्साहन और कठिन परिश्रम के कारण ही वह यह पदक जीतने में सफल हुई हैं।कृतिका की इस शानदार उपलब्धि पर ताइक्वांडो कोच विक्रम भंडारी,वंदना भंडारी,कमल जोशी,उनके विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों,सहपाठियों तथा जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई है कि वह आने वाले समय में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर और अधिक पदक जीतकर अल्मोड़ा तथा उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *