अल्मोड़ा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण को आज अल्मोड़ा नगर के एएनटीडी बूथ में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र बिष्ट के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत,युवाओं की भूमिका,नवाचार तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर रखे गए विचारों को उपस्थित लोगों ने गंभीरता से सुना।कार्यक्रम के पश्चात आयोजित चर्चा में भाजपा नेताओं ने कहा कि मन की बात देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे सामान्य नागरिकों,युवाओं,महिलाओं और सामाजिक संगठनों के प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम करोड़ों देशवासियों को जोड़ने वाला एक अनूठा संवाद है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी समाज के ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और कार्यों को सामने लाते हैं जो बिना किसी अपेक्षा के राष्ट्र और समाज के लिए कार्य कर रहे हैं।इससे युवाओं में सेवा,नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है और इसके पीछे देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम में दिए गए संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा कि मन की बात केवल सरकार की योजनाओं की चर्चा तक सीमित नहीं है बल्कि यह समाज के उन सकारात्मक प्रयासों को भी सामने लाती है, जो देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा,नवाचार, स्वरोजगार और सामाजिक दायित्वों के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का कार्य करता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी जैसे विषयों पर लगातार जोर दिया जाता रहा है।यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा लोगों को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ कार्यकर्ता समाज सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने तथा स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,जिला महामंत्री दर्शन रावत,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट,जिला कार्यालय प्रमुख सोरव वर्मा,नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,दिनेश तिवारी, हेमेंद्र मटियानी,सलमान खान,हीरा कारकी,बंसी लाल कक्कड़, प्रदीप तिवारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता,युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के सदस्य तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *