अल्मोड़ा-युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने आज अपने निवास तल्ला जोशी खोला में सेनिटाइजेशन कर लोगों से कोरोना महामारी के दौर में जरूरी एहतियात बरतने का निवेदन किया।जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने बताया कि उनके अनुरोध पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती उमा बिष्ट द्वारा युवक कांग्रेस कमेटी,अल्मोड़ा को सेनिटाइजेशन हेतु जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं।जिसके लिए उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती उमा बिष्ट जी का आभार व्यक्त किया है।जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने बताया कि युवा कांग्रेस आज से रोज तीन घंटे अल्मोड़ा मुख्यालय के आस पास उन आवश्यक जगहों पर सेनिटाइजेशन करेगी जहां शासन प्रशासन नहीं पहुंच पा रहा है।युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे जिले भर में लगातार रक्तदान,फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स के सम्मान,मास्क सेनिटाइजेशन वितरण,जरूरत मंद लोगो को राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं,इसी क्रम में अब कार्यकर्ता अतिआवश्यक जगहों पर सेनिटाइजेशन का काम करेंगे।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से महामारी के इस दौर में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील भी की ही।
