अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में सेवा ही संगठन कार्य के अंतर्गत राजकीय होटल मैनेजमेंट में सेवा कार्य के तहत वहां वैक्सीनेशन कराने वालों को पानी की बोतलें जूस व सेनेटाइजर,मास्क का वितरण किया गया।जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि अगर हममें धैर्य व आत्मविश्वास है तो संकट कैसा भी हो हम उसे बाहर आ सकते हैं व्यक्तिगत विश्वास की आवश्यकता है साथ ही ऐसा सामूहिक वातावरण बनाने की आवश्यकता है तथा सकारात्मक विचार धैर्य आत्म बल के द्वारा कोराना को जीता जा सकता है।कोरोना महामारी को देखते हुए जहां एक और भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार है। जनहित के कार्य कर रही है वहीं भारत ने स्वदेशी वैक्सीन दूसरे देशों में मदद पहुंचाई वहीं अब भारत को विभिन्न देशों से चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों के रूप में सहायता मिली।
वही दूसरी ओर कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां जनता की चिंता किये बिना बीजेपी सरकार के खिलाफ जनता को बरगलाने व गलत बयानबाजी करके जनता को भड़काने का काम कर रही है।उनके साथ जिला महामंत्री सौरभ वर्मा,जिला मंत्री पुष्कर कनवाल,राजेंद्र बिष्ट,राहुल बिष्ट,अभिषेक कनवाल, आशु कनवाल,विनोद लटवाल,हरीश कनवाल,राजेंद्र कनवाल,अर्जुन बिष्ट सोबू साह उपस्थित थे।
