पिथौरागढ़-आज दिनांक 25 मई को यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा संगठन की वर्चुअल बैठक की गई।जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात पर विचार विमर्श किया गया कि कैसे इस कोरोना काल में लोगो की मदत की जा सकती है।इस और ध्यान केंद्रित किया गया कि संगठन केसे अपने आने वाले कार्यों व इस दौरान कोरोना से हो रही परेशानियों में लोगो की सहायता करे।वैक्सीनेशन में हो रही दिक्कतों के बारे में कैसे शासन व प्रशासन से भिड़ा जायेगा,ताकि 18 से 44 और उससे ऊपर वाले लोगो को वैक्विनेशन लग सके।जिस प्रकार इस दौरान वैक्विनेशन प्रक्रिया में ढिलाई बरती जा रही है उससे लोगो में खासी नाराजगी है क्योंकि अब वैक्विनेशन लगना लगभग बंद हो गया है जिससे लोग परेशान हैं।कैसे इस कोरोना काल में हम अपने संगठन के माध्यम से लोगो तक जाए और उनकी आप बीती सुने एवं अपने ओर संगठन के स्तर से उनकी मदत करें।इन बिंदुओं को लेकर हुई बैठक में तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि अभी पूरे क्षेत्र के लिए एक परीक्षा की घड़ी है जिसमे उनकी हर संभव मदत करना हमारी जिम्मेदारी है।संगठन द्वारा बताया गया कि हम लोगो की मदत हेतु सेनेटाइजर,मास्क,ब्लड डोनेशन इत्यादि कार्य करते आ रहे हैं व आगे भी इसमें तीव्रता दिखाते हुए गांव गांव तक लोगो को जागरूक कर इस महामारी से लड़ा जाएगा।बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उपस्थिति देते हुए निर्देश दिए कि युवा कांग्रेस जितना हो सके लोगो की सहायता हेतु आगे आए और इस दुख की घड़ी में लोगो की रहनुमा बनने का कार्य करे।बैठक में विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट,नवीन ऐरी,त्रिभुवन चुफाल,श्याम सुंदर सौन,प्रकाश देवली,कार्तिक खर्कवाल,रजत विश्वकर्मा,पारस सिंह,नवीन भंडारी,राहुल भट,पंकज कुमार,प्रियांशु कोहली,कमलेश कसन्याल,शिवम पंत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
