

अल्मोड़ा-राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन,नमामि गंगे उत्तराखण्ड तथा योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में संचालित आओ हम सब योग करें अभियान का छठा दिन उत्साह, जनसहभागिता एवं योग चेतना के साथ सम्पन्न हुआ।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम स्वास्थ्य, ज्ञान व विश्व शांति के लिए योग के अंतर्गत संचालित इस निःशुल्क अभियान के माध्यम से उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।शिविरों में प्रतिभागियों को सामान्य योग अभ्यासक्रम के साथ-साथ विभिन्न रोगों के उपचार हेतु आसन,प्राणायाम, मुद्रा एवं बंध का अभ्यास कराया जा रहा है।अभियान की सदस्य हेमलता अवस्थी ने आज न्यू आदर्श कॉलोनी खत्याड़ी, अल्मोड़ा में संचालित योग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कॉलोनी की महिलाएं योग शिविर में अत्यधिक उत्साह के साथ भाग ले रही हैं तथा नियमित योगाभ्यास से उन्हें अनेक प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक लाभ प्राप्त हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि योग प्रशिक्षिका अनुराधा धामी द्वारा नियमित रूप से सभी योग साधकों को आसन,प्राणायाम, मुद्रा एवं बंध के साथ-साथ भक्ति योग का अभ्यास भी कराया जा रहा है,जिससे प्रतिभागियों में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक जागरूकता का विकास हो रहा है।योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ नवीन चंद भट्ट ने कहा कि आओ हम सब योग करें अभियान का उद्देश्य केवल योग सिखाना नहीं,बल्कि समाज को स्वस्थ,जागरूक एवं संस्कारित बनाना है।उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और आज के समय में योग ही शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक संतुलन एवं विश्व शांति का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है।अभियान के अंतर्गत हेमलता बिष्ट द्वारा सरस्वती बाल विद्या निकेतन, अंजली देवताल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजी नगर खोल्टा,नेहा आर्य द्वारा एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, ज्योति मेहता द्वारा आयुष आयुर्वेदिक हॉस्पिटल सेल अल्मोड़ा,गीतांजलि सीजवाली द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा,खुशी बिष्ट द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा,रिया जोशी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुगालखोल, नेहा द्वारा खत्याड़ी अल्मोड़ा, अनुराधा धामी द्वारा न्यू आदर्श कॉलोनी खत्याड़ी अल्मोड़ा, माही वर्मा द्वारा योगा स्टूडियो मुरादाबाद, महक वर्मा द्वारा बराकोट, किरण बिष्ट द्वारा ग्राम धामस, जानकी एरी द्वारा श्यालीधार, गीतांजलि सतवाल द्वारा ग्राम पलना बैंड, कोमल कांडपाल द्वारा होली एंजेल पब्लिक स्कूल, अदिति जोशी द्वारा लोहाघाट, नितिशा भंडारी द्वारा दुगालखोला, जया अधिकारी द्वारा आर्य कन्या प्राथमिक विद्यालय, भावना कंडारी द्वारा जीजीआईसी अल्मोड़ा, माया मेहता द्वारा न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, हर्षिता नेगी द्वारा ग्राम सिरनी रानीखेत, प्रियंका पांडे द्वारा नंदा देवी अल्मोड़ा, रजनी बिष्ट द्वारा शिक्षा संकाय एसएसजे कैंपस, ललिता तोमकियाल द्वारा दुगालखोला, खुशीता कनवाल द्वारा ग्राम पहल, महक शर्मा द्वारा डबल फाटक मुरादाबाद, निकिता मेहरा द्वारा ग्राम खत्याड़ी, बेबी शुक्ला द्वारा जिया रानी छात्रावास अल्मोड़ा, दिव्या रावत द्वारा जज्जी कॉलोनी बागेश्वर, निशा बिष्ट द्वारा ग्राम बलटा, शिवम वर्मा द्वारा अलीगंज लखनऊ, सौरभ चमियाल द्वारा ग्राम चामी धौलादेवी, चेतना लटवाल द्वारा विवेकानंद पुरी, युवराज सिंह द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा, रोहिणी आर्य द्वारा झांसीटाना, योगिता पंत द्वारा कर्नाटक खोला, नीतू द्वारा चकरोटी, शोभा भाकुनी द्वारा दिल्ली कैंट, रिया जोशी द्वारा कर्बला, हेमलता बिष्ट द्वारा खत्याड़ी, रेनू सामंत द्वारा कबूल लाइन दिल्ली कैंट, हरदीप सिंह द्वारा फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश, संध्या पांडे द्वारा आवास विकास कॉलोनी धारानौला, अर्चना द्वारा खत्याड़ी, तथा कमला फर्त्याल द्वारा जूनियर हाई स्कूल दुगालखोल अल्मोड़ा में नियमित रूप से योग शिविर संचालित किए जा रहे हैं।अभियान के सफल संचालन एवं निरीक्षण हेतु विभाग के शिक्षक डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. लल्लन कुमार सिंह, डॉ. गिरीश अधिकारी तथा शोधार्थी दीपक सिंह एवं रक्षित पांडे निरंतर विभिन्न योग शिविरों का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।योग शिविरों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा, गंगा स्वच्छता एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि आओ हम सब योग करें अभियान के अंतर्गत 21 मई से 21 जून तक उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

