

अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान,पर्यटन सीजन एवं वीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 26.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान प्रमुख चौराहों,बाजार क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, जनपद प्रवेश मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, त्रुटिपूर्ण दस्तावेज, रैश ड्राइविंग एवं मॉडिफाइड/रैट्रो साइलेंसर जैसे मामलों में कुल 115 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं यातायात पुलिस द्वारा कुल 06 वाहनों को सीज किये गये।इसके अतिरिक्त बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे/घूम रहे 11 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जबकि 18 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराया गया।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

