अल्मोड़ा-आज यूथ कांंग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय के नेतृत्व में यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल के जन्मदिन के अवसर पर लैप्रोसी मिशन में अनाज वितरण किया।विदित हो कि आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल का जन्मदिन है।जिसे यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्वक मनाते हुए लैप्रोसी मिशन करबला में अनाज,सब्जी एवं फलों का वितरण किया।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय ने कहा कि श्री कुंजवाल कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।क्योंकि कोरोनाकाल में गाईडलाईन का पालन करना आवश्यक है इसलिए यूथ कांंग्रेस ने आज उनके जन्मदिन को सादगीपूर्वक मनाते हुए लैप्रोसी मिशन में अनाज,फल तथा सब्जियों का वितरण किया।श्री पाण्डे ने कहा कि अभी परिस्थितियां विपरीत हैं ऐसे में सभी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए तथा जितना सम्भव हो कोरोनागाईडलाईन का पालन करते हुए जरूरतमंदों की मदद करें।यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने लैप्रोसी मिशन में आटा,चावल,फल,सब्जियों तथा आवश्यक सामग्री का वितरण किया।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,कांंग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक साह,ललित फर्तयाल,उज्जवल जोशी,राहुल अधिकारी, देवाशीष साह उपस्थित रहे।