अल्मोड़ा-नगर निगम क्षेत्र के डुबकिया वार्ड में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने पार्षद अंजू बिष्ट के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वार्ड के सार्वजनिक मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिससे मंदिर और अंतिम संस्कार के लिए उपयोग होने वाला रास्ता बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता संकरा होने से आवाजाही में परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मौके का निरीक्षण कर सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से आम लोगों के उपयोग में रहा है और इसे बाधित किए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए महापौर अजय वर्मा ने नगर आयुक्त को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाकर लोगों को राहत दी जाए। इस दौरान पार्षद अंजू बिष्ट, वंदना वर्मा, दीपक कुमार, अनुप भारती, आशा बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, विजय भट्ट, कुलदीप मेर, राहुल जोशी, गुंजन चम्याल, वैभव पांडे, प्रदीप आर्य, भूपेंद्र जोशी, नवीन आर्य, अधिवक्ता वैभव जोशी, मनोज सिंह पवार, हिमांशु साह, नीरज थापा, कमल बिष्ट, अनिल वर्मा, दीप चंद्र जोशी, सिकंदर पवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *