अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने लगातार बढ़ रही पेट्रोल,डीजल,खाद्य तेल की कीमतों पर गहरा रोष व्यक्त किया।श्री रौतेला ने कहा कि लाकडाऊन ने आम आदमी को आर्थिक रूप से तोड़कर रख दिया है।ऐसे में लगातार बढ़ रही महंगाई से जनता की कमर टूट रही है।उन्होंने कहा कि पेट्रोल,डीजल रसोई गैस के दाम लगातार अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहें हैं जिससे जनता त्रस्त है।वहीं दूसरी ओर खाद्य तेल जैसे सरसों,रिफाइन्ड के मूल्यों में लगभग 50% तक की वृद्वि हो चुकी है।उन्होंने कहा कि दैनिक उपभोग की अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम भी दिन रोज बढ़ते जा रहे हैं तथा महंगाई से जनता को राहत नहीं मिल रही है।श्री रौतेला ने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल साबित रही है।पूरन रौतेला ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि इन विपरीत परिस्थितियों में जनता को राहत देते हुए महंगाई को नियंत्रण में लाए जिससे कि मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग को राहत मिल सके।
